Census 2027 FAQ Hindi: सभी जरूरी सवालों के आसान जवाब
Census 2027 FAQ Hindi: भारत में Census 2027 (जनगणना 2027) एक बहुत बड़ा national level survey है, जिसमें देश के हर नागरिक और हर घर की जानकारी collect की जाती है।
अगर आपके मन में Census को लेकर कोई confusion है, तो यह FAQ Guide आपको simple language में हर सवाल का जवाब देगा।
1. जनगणना क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?
जनगणना (Census) किसी देश में रहने वाले लोगों की आधिकारिक गिनती होती है। इसमें लोगों से जुड़ी जानकारी जैसे उनकी उम्र, परिवार, शिक्षा, काम-काज और रहने की स्थिति आदि इकट्ठा की जाती है।
यह जानकारी गाँव, शहर और वार्ड स्तर पर तैयार की जाती है, जिससे यह पता चलता है कि कितने लोग कहाँ रहते हैं, उनकी जरूरतें क्या हैं और उनकी आर्थिक स्थिति कैसी है।
इस डेटा के आधार पर सरकार योजनाएँ बनाती है, संसाधनों का सही उपयोग करती है और विकास कार्यों को बेहतर तरीके से लागू करती है।
इसके अलावा, जनगणना का डेटा चुनाव क्षेत्रों के निर्धारण, सरकारी योजनाओं की योजना बनाने और व्यापारिक फैसलों में भी काम आता है।
सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि शोधकर्ता, अंतरराष्ट्रीय संस्थाएँ और कंपनियाँ भी इस डेटा का उपयोग अपनी योजनाएँ और रणनीतियाँ बनाने के लिए करती हैं।
2. भारत में Census का legal basis क्या है?
भारत में जनगणना कराने का कानूनी आधार Census Act, 1948 और समय-समय पर संशोधित Census Rules, 1990 से मिलता है।
संविधान के अनुच्छेद 246 के अनुसार जनगणना एक केंद्र सरकार का विषय (Union Subject) है, जिसे सातवीं अनुसूची की सूची में मद संख्या 69 में शामिल किया गया है।
3. Census 2027 कब होगा?
पहला चरण – House Listing & Housing Census (HLO):
इस चरण में अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की तय समय-सीमा के अनुसार लगभग 30 दिनों तक घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा, जिसमें मकानों और सुविधाओं की जानकारी ली जाएगी।
दूसरा चरण – Population Enumeration (जनसंख्या गणना):
यह चरण फरवरी 2027 में पूरे भारत में आयोजित किया जाएगा।
हालांकि, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के बर्फीले क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे इलाकों में यह प्रक्रिया पहले, यानी सितंबर 2026 में ही पूरी कर ली जाएगी।
4. Census में कौन-कौन सी जानकारी ली जाती है?
प्रथम चरण – House Listing & Housing Census (HLO):
इस चरण में घर और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी ली जाती है, जैसे—
घर की स्थिति, परिवार का विवरण, पीने का पानी, शौचालय, बिजली, खाना बनाने का ईंधन, इंटरनेट आदि।
साथ ही, परिवार के पास मौजूद सामान जैसे रेडियो, टीवी, कंप्यूटर, दोपहिया और चारपहिया वाहन की जानकारी भी दर्ज की जाती है।
द्वितीय चरण – Population Enumeration (जनसंख्या गणना):
इस चरण में परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी ली जाती है, जैसे—
नाम, उम्र, लिंग, वैवाहिक स्थिति, जाति, धर्म, शिक्षा, भाषा, विकलांगता, प्रवास और व्यवसाय।
इसके अलावा, विवाहित महिलाओं से संबंधित प्रजनन (fertility) की जानकारी भी ली जाती है।
5. क्या मेरी personal information safe रहेगी?
हाँ, आपकी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है।
Census Act, 1948 की धारा 15 के तहत आपकी व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखा जाता है और इसे किसी के साथ साझा नहीं किया जाता।
जनगणना के दौरान केवल कुल आंकड़े (summary data) ही प्रकाशित किए जाते हैं, जैसे राज्य, जिला, उप-जिला, गांव या शहर स्तर पर—न कि किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी।
6. Census मुझे कैसे help करता है?
जनगणना का डेटा कई तरह से देश और नागरिकों की मदद करता है, जैसे—
- सरकारी योजनाओं को सही लोगों तक पहुँचाने में मदद करता है
- योजनाओं की समीक्षा और सुधार करना आसान बनाता है
- चुनाव में निष्पक्ष प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करता है
- स्कूल, अस्पताल और परिवहन जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद करता है
- व्यवसायों और शोधकर्ताओं को बेहतर उत्पाद और सेवाएँ बनाने में सहयोग करता है
7. क्या Census के सवालों का जवाब देना जरूरी है?
Yes, बिल्कुल जरूरी है
Section 8 (Census Act, 1948) के अनुसार
आपको सही जानकारी देना mandatory है
8. Census कितने साल में होता है?
भारत में Census हर 10 साल (Decennial Census) में होता है
- Last Census: 2011
- 2021 postponed (COVID-19)
- Next: 2027
9. क्या Census में भाग लेना compulsory है?
हाँ। जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत जनगणना में भाग लेना अनिवार्य है। हर घर को सही जानकारी देनी होगी।
10. अगर मैं जानकारी नहीं दूँ तो क्या होगा?
जनगणना के दौरान सही जानकारी न देना या अधिकारियों का सहयोग न करना कानूनन अपराध है।
Census Act, 1948 की धारा 8(2) के अनुसार, हर व्यक्ति को पूछे गए सवालों का जवाब अपनी जानकारी के अनुसार सही और सच्चाई से देना जरूरी है।
अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर सवालों का जवाब देने से मना करता है, तो धारा 11(1)(d) के तहत उस पर कार्रवाई हो सकती है और ₹1000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
11. भारत में Census कौन कराता है?
भारत में जनगणना का आयोजन गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) के अंतर्गत, Registrar General & Census Commissioner of India के कार्यालय द्वारा किया जाता है।
Census Act, 1948 की धारा 4(1) के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त जनगणना आयुक्त पूरे देश में जनगणना की प्रक्रिया की निगरानी करता है और इसे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा करता है।
12. Census 2027 में मैं कैसे शामिल हो सकता हूँ?
जनगणना 2027 में आपकी जानकारी दो तरीकों से दर्ज की जा सकती है:
1. Canvasser Method (प्रगणक द्वारा):
इसमें एक प्रगणक आपके घर आता है, आपसे जरूरी सवाल पूछता है और mobile app के जरिए आपकी जानकारी दर्ज करता है।
2. Self Enumeration (SE) Method (स्व-गणना):
इसमें आप खुद online portal पर अपनी जानकारी भर सकते हैं।
इसके बाद प्रगणक आपके घर आकर SE ID लेकर आपके द्वारा भरी गई जानकारी की पुष्टि (verify) करता है।
13. Enumerator और Supervisor कौन होते हैं?
जनगणना का कार्य करने के लिए फील्ड कर्मचारियों की नियुक्ति राज्य या ज़िला प्रशासन द्वारा, Census Act, 1948 और उसके नियमों के अनुसार की जाती है।
प्रगणक (Enumerators) एवं पर्यवेक्षक ( आम तौर पर शिक्षक, राजस्व कर्मचारी (जैसे पटवारी, ग्राम सेवक), स्वास्थ्य कर्मचारी और अन्य सरकारी/अर्ध-सरकारी स्टाफ में से चुने जाते हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका के कर्मचारी भी इसमें शामिल होते हैं।
14. अगर मेरा घर cover नहीं हुआ तो क्या करें?
यदि आपके घर की जनगणना नहीं हुई है, तो आप Charge Officer से संपर्क कर सकते हैं।
Charge Officer आमतौर पर आपके क्षेत्र के Block Development Officer (BDO), Tehsildar, Municipal Secretary या Ward Officer होते हैं।
यदि आवश्यकता हो, तो आप अपने जिले के Collector / DM / DC या शहर के Commissioner से भी संपर्क कर सकते हैं।
15. क्या documents दिखाने पड़ेंगे?
नहीं। गिनती करने वाला आपके द्वारा दी गई सभी जानकारियाँ नोट कर लेगा। आपको कोई भी सबूत दिखाने की ज़रूरत नहीं है। हालाँकि, यह उम्मीद की जाती है कि आप अपनी जानकारी और विश्वास के अनुसार सही और प्रामाणिक जानकारी देंगे।
16. जनता की responsibilities क्या हैं?
जनगणना अधिनियम के तहत जनता के निम्नलिखित दायित्व हैं, भले ही वह SE पोर्टल के माध्यम से अपना डेटा भर रही हो:
a) जनगणना कर्मचारियों को अपने घर में प्रवेश की अनुमति देना
b) अपने घर पर नंबर लिखने की अनुमति देना
c) अपनी जानकारी और विश्वास के अनुसार सही जानकारी देना
17. Census 2027 data कब आएगा?
शुरुआती डेटा कुछ महीनों के भीतर जारी किया जाएगा, जिसके बाद अलग-अलग चरणों में विस्तृत तालिकाएँ और रिपोर्ट जारी की जाएँगी।
18. मैं जनगणना के आँकड़ों तक कैसे पहुँच सकता/सकती हूँ?
जनगणना 2027 के आयोजन और जनगणना परिणामों के प्रकाशन के बाद, जनगणना 2027 का डेटा ‘जनगणना भारत’ (Census of India) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। हालाँकि, पिछली जनगणनाओं का डेटा आधिकारिक वेबसाइट: www.censusindia.gov.in पर उपलब्ध है।