BSEB Class 10th Biology Chapter 1: Life Processes: Nutrition

In this post, we provide complete and accurate solutions for BSEB Class 10th Biology Chapter 1: Life Processes: Nutrition NCERT Solution based on the NCERT syllabus, tailored specifically for Bihar Board (BSEB) students.

Chapter Overview

This chapter deals with the essential biological processes that keep organisms alive. It covers how living beings take in food, convert it into energy, transport materials, and remove waste.

Topics Covered:

  • Nutrition – Autotrophic and Heterotrophic modes
  • Respiration – Aerobic and Anaerobic
  • Transportation – In plants and animals
  • Excretion – Human excretory system explained

वे सारी क्रियाएँ जिनके द्वारा कोई भी जीव अपना देखभाल या मरम्मत/अनुरक्षण करता है, जैव प्रक्रम कहलाता है।

वह विधि जिसमें कोई जीव विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व को ग्रहण कर उनका उपयोग करते हैं, पोषण कहलाता है।

पोषण मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं –
1. स्वपोषण (Autotrophic Nutrition)
2. परपोषण (Heterotrophic Nutrition)

ऐसे जीव जो अपना भोजन खुद संश्लेषित करते हैं, स्वपोषी कहलाते हैं, एवं इस प्रक्रिया को स्वपोषण कहते हैं। जैसे- सभी हरे पेड़ -पौधे, कुछ जीवाणु इत्यादि।

ऐसे जीव जो अपना भोजन खुद संश्लेषित नहीं करते हैं, परपोषी कहलाते हैं, एवं इस प्रक्रिया को परपोषण कहते हैं। जैसे- प्रोटोजोआ, कवक, मनुष्य, इत्यादि।

परपोषण (Heterotrophic Nutrition) तीन प्रकार हे होते हैं –

1. मृतजीवी पोषण:- परपोषण की वह विधि जिसमें कोई जीव मृत पेड़-पौधे एवं जीवों के शरीर में रहकर अपना पोषण करते हैं, मृतजीवी पोषण कहलाता है। जैसे- जीवाणु, प्रोटोजोआ, कवक आदि।

2. परजीवी पोषण:- परपोषण की वह विधि जिसमें कोई जीव दूसरे जीव के शरीर में स्थायी या अस्थायी रूप से रहकर अपना पोषण प्राप्त करते हैं, परजीवी पोषण कहलाता है। जैसे- मलेरिया परजीवी, गोल कृमि, अमरबेल, टेपवर्म, हुकवर्म आदि।

3. प्राणिसम पोषण:- परपोषण की वह विधि जिसमें कोई जीव अपना भोजन ठोस या तरल के रूप में ग्रहण करता है, प्राणिसम पोषण कहलाता है। जैसे- मनुष्य, मेढक, साँप, अमीबा आदि।

       जैविक क्रियाओं के संचालन, जीवों की वृद्धि, टूट-फुट को रोकने आदि कार्यों के लिए जीवों को पोषण की आवश्यकता होती है।

       वैसे सूक्षमजीव जो जन्तु और पौधों के अवशेषों को अपघटित कर देते हैं, अपघटक कहलाते हैं। सूक्ष्मजीवों को अपघटक कहते हैं।

       सजीवों के निम्नलिखित लक्षण होते हैं-

  • गति
  • वृद्धि
  • जनन
  • स्वसन
  • पोषण

       सभी हरे पेड़-पौधे मिट्टी से जल तथा खनिज लवण लेकर, वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड लेकर, सूर्य प्रकाश की उपस्थिती में क्लोरोफिल की मदद से ग्लूकोज का निर्माण करता है एवं इस क्रिया में ऑक्सिजन गैस मुक्त होती है। इसे ही प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।

.

       प्रकाश संश्लेषण के लिए आवशयक कच्चे पदार्थ चार हैं-

  • प्रकाश संश्लेषण के लिए आवशयक कच्चे पदार्थ चार हैं-
  • सूर्य प्रकाश
  • क्लोरोफिल
  • CO2 गैस       
  • जल

       अमीबा एककोशिकीय जीव है जिसका आकार अनिश्चित होता है। यह भोजन को कूटपादों की सहायता से ग्रहण करता है। जब उसे अपने नजदीक भोजन का पता चलता है तो कूटपाद तेजी से बढ़ती है और भोजन उसके शरीर में पहुँच जाता है जो रासधान से निकलकर कोशिका द्रव में पहुँच जाता है।

Spread the love
Scroll to Top